पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*तिरंगे की आन- बान शान के साथ लहराया झंडा,मनाई खुशियां।*

Updated on: 28 October, 2026
*तिरंगे की आन- बान शान के साथ लहराया झंडा,मनाई खुशियां।*

अतुल राय की खास रिपोर्ट*

 

रामेश्वर,वाराणसी।सुशासन,समृद्धि,शांति और सम्मान हमारे गणतंत्र की पहचान है।गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराने के साथ ही हमें संवैधानिक कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। गणतंत्र के मूल भावना के अनुरूप देश मे तिरंगे का ध्वजारोहण कर खुशियां मनाने का सिलसिला हमारी परंपरा रही।इसी क्रम में 74 वें गणतंत्र दिवस पर रामेश्वर क्षेत्र के वी0 आर0 पब्लिक स्कूल में तिरंगे के आन-बान शान में तिरंगा लहराकर खुशियां मनाई गई। बच्चों ने देशभक्ति,भक्ति के गीत पर नृत्य व भाषण संग धमाल मचाकर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी।उक्त अवसर पर राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक ने ध्वजारोहण करने के पश्चात अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार को सीखने में रुचि रखते हुए उसे व्यवहार में लाकर बड़ो का आदर करें,माता -पिता व गुरुजनों का सम्मान कर संस्कार ग्रहण करें। प्रधानाचार्य मन्नू लाल ने कहा कि अपने गणतंत्र के प्रति हर एक बच्चा जागरूक बनें।उप प्रधानाचार्य छोटेलाल ने कहा कि देश भक्ति की भावना हर बच्चे में उनके व्यवहार में आज दिखना जरूरी है,यह समय की जरूरत है। अन्य वक्ताओं में शिक्षिका श्रीमती सविता सिंह,प्रियंका मौर्य,शिक्षक शेखर कुमार,समाजसेवी प्रितेश त्रिपाठी,रंजीत तिवारी,मनीष पटेल व बीडीसी विशाल कुमार ने कला के जरिये पहचान व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए इनोवेशन पर ध्यान देंने पर जोर दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति,राष्ट्रीयता,भाषण,भक्ति गीत व नृत्य की सराहनीय प्रस्तुति वर्तिका मौर्य,स्वाति कौल,आयुषी यादव,दिव्या मौर्य,खुशबू यादव,जानसी गुप्ता ने प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। ततपश्चात विद्यालय प्रांगण में प0 विनोद तिवारी ने माँ सरस्वती की पूजा धूमधाम से कर बच्चों संग आगन्तुक अतिथियों में प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन विपिन कुमार गुप्ता ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)