पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चिरईगांव में क्षेत्र पंचायत उपचुनाव से पहले ही घमासान शुरू!*

Updated on: 28 October, 2026
*चिरईगांव में क्षेत्र पंचायत उपचुनाव से पहले ही घमासान शुरू!*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 *चिरईगांव/वाराणसी* 

 स्थानीय विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सीवों के क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर होने वाले उप चुनाव का परिणाम चाहे जो भी हो लेकिन प्रत्याशी बनने के लिए गांव की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर दो पक्षों के बीच घमासान शुरू हो गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पूर्व में दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के साथ ग्राम पंचायत जाल्हूपुर में ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर पर्चा दाखिल करने के बाद जांच प्रक्रिया के दौरान एक प्रत्याशी का नाम तकनीकी तौर पर मतदाता सूची से बाहर मानते हुए नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया था। मामला तत्कालीन डीएम कौशलराज शर्मा के पास पहुंचा तो उन्होंने चिरईगांव ब्लाक के तीनों पदों के उपचुनाव को ही निरस्त कर दिया था।

   अब जनपद के जिलाधिकारी एस राजलिंगम के निर्देश पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित किया गया है। अब क्षेत्र पंचायत सदस्य के उप चुनाव मे उम्मीदवारी के लिए इच्छुक पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर सिंह "पप्पू" ने ग्राम पंचायत खरगीपुर की मतदाता सूची से कटा नाम पुनः शामिल करने लिए एसडीएम के यहां आवेदन किया जिसका ब्लाक के एक जनप्रतिनिधि व उनके समर्थकों सहित कुछ सम्भावित प्रत्याशियों ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया। 

 प्रकरण का संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी एस जयदेव के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार शालिनी सिंह,ब्लाक के बीडीओ राजेश वर्मा राजस्व टीम के साथ सोमवार को दोपहर बाद खरगीपुर गांव में सुधीर सिंह पप्पू के आवास पर पहुंच कर उनके खरगीपुर का निवासी होने के सम्बन्ध में सत्यापन किया। इसमें खरगीपुर ग्राम प्रधान गुड्डी बनवासी व बीएलओ विनोद कुमार सहित कुछ अन्य ग्रामीणों का मौखिक व लिखित बयान लेने के बाद वापस लौट गए। जानकारी के अनुसार अधिकारियों की जांच टीम सुधीर सिंह पप्पू के हिरामनपुर स्थित मकान पर भी जांच करने पहुंची थी।

 इस बाबत बीडीओ राजेश वर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच पूरी हो गई है और जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सदर को सौंप दी जायेगी।बताया कि इस प्रकरण में अंतिम निर्णय उप जिलाधिकारी ही करेंगे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)