पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*कार्यों के प्रति सचेत रहें और उत्तरदायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें -एस.राजलिंगम*

02 July, 2026  |  08:17 PM
*कार्यों के प्रति सचेत रहें और उत्तरदायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें -एस.राजलिंगम*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*जिलाधिकारी ने हरहुआ ब्लाक का किया निरीक्षण*

 

*हरहुआ*।जिलाधिकारी एस.राजलिंगम द्वारा आज हरहुआ ब्लाक का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर में कई जगहों पर गंदगी देखकर एडीओ पंचायत से कहा कि ब्लाक पर 174 सफाई कर्मी तैनात होने के बावजूद साफ-सफाई की स्थिति इतनी खराब नही होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अभियान चला कर सम्पूर्ण परिसर की सफाई कराना सुनिश्चित करें, तथा डस्टबिन रखना भी सुनिश्चित करें।इसके अलावा कार्यालय भ्रमण के दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि व एनआरएलएम कार्यालय में भी टेबुल कुर्सियों तथा खिड़कियों पर धूल जमी हुई देखकर कहा कि इतनी गन्दगी में कैसे काम करते हो कार्यालय को साफ सुथरा रखें।परिसर में बंद पड़े भवन के बारे में पूछा तो बताया गया कि पुराने भवन की मरम्मत की गयी है । सवाल किया कि जब भवन हैंण्ड ओवर नहीं हुआ तो मरम्मत कैसे करायी गयी। मौके पर बीडीओ कमल किशोर देशभूषण को निर्देशित किया कि किसी जिला स्तरीय अधिकारी से इसकी जांच करा कर एक सप्ताह में रिपोर्ट दें।परिसर में बने हुए सामुदायिक शौचालय पर ताला लगा हुआ देख कर पूछा कि जब ताला लगाया गया तो इस शौचालय को बनाने का उद्देश्य क्या है।जिलाधिकारी ने खाली पड़े आवासों का आडिट कराने का निर्देश दिया।क्षेत्र पंचायत कार्यालय के रुम को खुलवा कर देखा जिसमें पुरानी फाइलें देख कर उसकी बीडिंग कराने तथा खराब सीलिंग पंखे आदि को नीलामी कराने का निर्देश दिया। एनआरएलएम डीपीएम कार्यालय में एसएसजी की रखी हुई फाइलों के बारे में पूछा तो बताया गया कि 1041 एसएसजी समूह हैं। जिलाधिकारी ने सबसे अधिक आमदनी करने वाले समूह का नाम व आय के बारे में पूछा तो बीएमएम ने बताया कि मा दुर्गा समूह मोती बनाता है जिसकी प्रतिदिन आय दो से तीन हजार है।जिलाधिकारी ने लखपति समूह योजना के अन्तर्गत दस समूह बनाने का निर्देश दिया।ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण के पास 600 फार्म पेंडिंग पाये गये जिसे इस माह में निस्तारित कराने का निर्देश दिया।शादी के 37 फार्म ही प्राप्त होने की जानकारी पर योजना का प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया।पारिवारिक लाभ के पेंडिंग फार्म इस माह में पूरा कराने के निर्देश दिए। परिसर में बेकार खड़ी जिप्सी को नीलाम कराने का निर्देश दिया।कार्यालय कर्मचारीयों अधिकारियों की सेवा पुस्तिकाओं,पीपीएफ रजिस्टर व ग्रांट रजिस्टर के अवलोकन के समय ग्राम विकास अधिकारी रत्न शंकर पाण्डेय,ओम प्रकाश यादव की सेवा सत्यापन अप्रैल तक ही किया गया था जिसे अपडेट करने का निर्देश दिया। मनोज कुमार यादव की सर्विस बुक में अप्रैल से अब तक इंट्री नहीं किये जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए सभी की सेवा पुस्तिका व अन्य इंट्री अपडेट करने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को जी.ओ. तथा निरीक्षण की गार्ड फाइल मेन्टेन करने का निर्देश दिया। ग्रांट रजिस्टर का निरीक्षण करने के दौरान विभिन्न मदों में पड़ी हुई धनराशि जिनकी आवश्यकता नहीं उसे वापस करने तथा अन्य धनराशि व्यय किये जाने का निर्देश दिया।इसके साथ ही उन्होंने ब्लाक स्तर पर एक अभियान चला कर यह जानकारी करने का निर्देश दिया कि किसी प्रकार कोई पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाये।निरीक्षण के दौरान बीडीओ हरहुआ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण आईएएस,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,जेई आरईएस राजकिशोर सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,रवीन्द्र यादव आँकिक,वरिष्ठ सहायक सतीश यादव,चंद्रशेखर बोरिंग टेक्नीशियन,निर्मला कुमारी और अर्चना बीएमएम उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)