पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त,संदिग्ध वाहनों को रोककर लिया तलाशी*

02 July, 2026  |  08:03 PM
*थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गस्त,संदिग्ध वाहनों को रोककर लिया तलाशी*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

चोलापुर- बुधवार की शाम चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी के द्वार पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया। वही गस्त के दौरान पलहीपट्टी चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। संदिग्ध व तीन सवारी,बिना हेलमेट गाड़ी चालकों को रोक कर तलाशी की गई। गस्त के दौरान थाना प्रभारी ने आम जनमानस व दुकानदारों से बातचीत किया और उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया। पैदल गस्त के दौरान गोसाईपुर चौकी इंचार्ज राहुल मौर्या,SI विनोद वर्मा,नीरज राय,शिवशंकर चौहान सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।थाना प्रभारी ने लोगो से कहा की किसी भी प्रकार का समस्या होने पर वो पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।पुलिस जनहित के सेवा के लिए 24 घंटे हाजिर है। अगर किसी कारण वश डायल 112 पर फोन नही लागत तो वो थाने के सरकारी नंबर पर भी संपर्क कर सकते है।लोगो ने चोलापुर पुलिस का तारीफ किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)