पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*जैविक खेती की तकनीक सीखने चोलापुर पहुंचे हरहुआ के किसान* 

Updated on: 27 October, 2026
*जैविक खेती की तकनीक सीखने चोलापुर पहुंचे हरहुआ के किसान* 

विवेक राय की खास रिपोर्ट

दानगंज-

कृषि विभाग द्वारा द्वारा संचालित नमामि गंगे योजनान्तर्गत हरहुआ विकास खण्ड में गठित जैविक कृषक समूहों के प्रगतिशील किसानों ने मंगलवार को चोलापुर विकास खण्ड के बबियांव स्थित जयश्री बाग का भ्रमण किया।इस दौरान जयश्री बाग के सौरभ रघुवंशी ने हरहुआ के किसानों को अमरूद की देशी व विदेशी प्रजातियों के साथ ही अमरूद की रेड डायमंड प्रजाति पर बिस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।उन्होंने किसानों को अमरूद,नींबू,आम,बेर,अनार की जैविक बागवानी के सम्बंध में अवगत कराया।

जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार नमामि गंगे योजनान्तर्गत कृषक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बबियांव स्थित जय श्री बाग पहुंचे हरहुआं के किसानों ने मछली तालाब,गिर नस्ल व साहीवाल नस्ल की गाय,सौर ऊर्जा पम्प का अवलोकन किया।

भ्रमण के पश्चात जय श्री बाग में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा व चोलापुर के खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को जैविक खेती,दशपर्णी अर्क,जीवामृत,बीजामृत,ड्रिप इरीगेशन पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। 

इस दौरान तकनीकी सहायक बच्चूलाल,राहुल,सिद्धार्थ,धनंजय,

पूनम पटेल,रीता,सुनीता आदि किसान उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)