पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार चालक की हुई मौत

Updated on: 27 October, 2026
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कार चालक की हुई मौत

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

चौबेपुर-चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात एक बजे डिवाइडर के बीच में वाहनों के आवागमन के लिए छोड़ी गई जगह पर एक अज्ञात वाहन ने ढाबा संचालक की कार को टक्कर मार दिया जिससे दर्दनाक ढाबा संचालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।बताया गया है कि मंगलवार की रात एक बजे अमरेश सिंह उर्फ आजाद 48 पुत्र महेंद्र सिंह निवासी अमेदा गाजीपुर अपनी कार से उगापुर स्थित पी 65 ढाबा से घर जा रहा था कि ढाबा से कुछ दूरी पर चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था की तभी रोड कट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। अज्ञात वाहन ने अमरेश सिंह उर्फ आजाद की कार को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही अमरेश की मौत हो गई मृतक की शादी हो गई थी कोई बाल बच्चा नहीं था मृतक दो भाई में सबसे बड़ा था घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था। सुचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)