पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बड़ागांव पुलिस द्वारा पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फसाने को लेकर पत्रकारों में उबाल* 

Updated on: 27 October, 2026
*बड़ागांव पुलिस द्वारा पत्रकार को फर्जी मुकदमे में फसाने को लेकर पत्रकारों में उबाल* 

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

*पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त से मिले सैकड़ों पत्रकार*पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त बोलें, पत्रकारों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं*वाराणसी-बड़ागांव प्रभारी निरीक्षक अश्विनी चतुर्वेदी द्वारा चोलापुर के पत्रकार आशीष चौबे को बगैर साक्ष्य फर्जी मुकदमे में फसाए जाने के मामले में पत्रकार प्रेस क्लब के सैकड़ों पत्रकार 17 जनवरी 2023 को पूर्वाहन कचहरी मुख्यालय पर पहुंचकर पुलिस आयुक्त अशोक मुथा जैन व अपर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।इस मामले में पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दूरभाष से एसीपी पिड़रा अमित पाण्डेय को इस आशय का निर्देश दिया कि तत्काल बड़ागांव थाने से प्रचलित विवेचना की केस डायरी को तलब कर अपने पर्यवेक्षण में तत्काल विवेचना संपादित कराते हुए अवगत कराएं और यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी विवेचना में निर्दोष व्यक्ति को गलत धाराओं में न फसाया जाए।यदि किसी भी विवेचक द्वारा धन बल के प्रभाव में आकर गलत विवेचना किए जाने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त से मिलने वालों में मुख्य रूप से पीपीसी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय,शशि प्रकाश सिंह सोनू, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पवन पाण्डेय, आफताब आलम, प्रवीण चौबे, सत्येंद्र कुमार पाठक, पुष्कर दीक्षित, कृष्णा सिंह, लवकेश पाण्डेय, बृजेश ओझा, रामबाबू यादव, दिलीप प्रजापति,मंसूर आलम, अजीत सिंह, नवीन प्रधान, संतोष पाण्डेय, मुकेश उपाध्याय, राजेश सिंह, बृजेश प्रजापति, आनंद तिवारी, आनंद चतुर्वेदी, कुलदीप सिंह, आकाश सरोज, विशाल चौबे, आशीष चौबे, निरज गुप्ता, अवनीश दुबे, आनंद तिवारी , गौतम सोनकर, नीतीश वर्मा, कृष्णा पाठक, अमित सिंह, महेश पाण्डेय, ओमप्रकाश चौधरी, संजय मिश्रा, आलोक सिंह, मधुसूदन गुप्ता अनीश विश्वकर्मा, अनुज सिंह ,सौरभ चौबे, सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)