पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*विद्यालय खुलते ही बच्चों से स्कूल हुए गुलजार।*

Updated on: 28 October, 2026
*विद्यालय खुलते ही बच्चों से स्कूल हुए गुलजार।*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*ठंड व गलन से बच्चों को मिली राहत।*

 

*हरहुआ।* भारी ठंड व गलन से जहां जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी स्कूल कालेज बंद थे बच्चे घरों में दुबक कर दिन भर कांपते रहे। वहीं मकर संक्रांति के बाद धूप निकलने पर बच्चों को बड़ी राहत मिली। स्कूल खुलते ही बच्चे स्कूल पहुंचने लगे और स्कूल प्रांगण गुलजार हो उठा।हरहुआ ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुर्दहा की प्रधानाध्यापिका श्री मति शशिबाला,कम्पोजिट विद्यालय बेलवरिया प्रभारी प्रधानाध्यापिका बेबी फरीदा बानो,कम्पोजिट विद्यालय दानियाल पुर प्रधानाध्यापक जमाल अहमद खान व पुआरी खुर्द प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार गौंड के अनुसार ठंड के छुट्टियों के बाद पहला दिन होने के चलते बच्चों की संख्या कम थी लेकिन बच्चों में पढ़ाई को लेकर काफी खुशी रही। स्कूल कक्ष के बाहर धूप में बच्चों ने खेलने में अधिक रुचि दिखाई। दूसरी तरफ अभिभावक गण स्कूल खुलने पर घर मे पड़े-पड़े ऊबते बच्चों के स्कूल जाने पर सन्तोष जताया। कुछ अभिभावकों ने बच्चों के गर्म स्वेटर व जूते नहीं होने पर खातों में धनराशि के न पहुंचने की शिकायत की। वहीं छुट्टी होने पर घर जाते बच्चों ने कहा कि स्कूल इसी समय से खुले तो बड़ी राहत रहेगी। खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ अमित कुमार दुबे के अनुसार लगातार स्कूल बंद होने से शिक्षा की प्रगति प्रभावित होती है पुनः शिक्षकों को रिवीजन के साथ माहौल बनाना पड़ता है।लेकिन तरह-तरह के टीचिंग मैटेरियल से शिक्षकों व बच्चों को सहूलियत मिलती है। प्रथम दिन में शत प्रतिशत उपस्थिति नहीं रही लेकिन बच्चों ने बड़ी राहत महसूस की।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)