पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

- थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा अनुकरणीय तत्परता एवं दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 01 घंटे के भीतर लापता 09 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

ब्यूरो रिपोर्ट: पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क 09 November, 2026 06:39 AM सत्यापित समाचार
- थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा अनुकरणीय तत्परता एवं दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 01 घंटे के भीतर लापता 09 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद नाथ यति

वाराणसी थाना सिंधोरा पर ग्राम चकरमा निवासी श्री भईयालाल राजभर द्वारा सूचना दी गई कि उनकी करीब 09 वर्षीय पुत्री, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, सुबह करीब 10:00 बजे अचानक घर से कहीं लापता हो गई है। परिजनों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, किन्तु बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका।

*प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री नृपेन्द्र सिंह द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए बच्ची की तलाश के लिए की जा रही प्रत्येक गतिविधि की लगातार मॉनिटरिंग की गई तथा थानाध्यक्ष सिंधोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची के फोटो एवं विवरण का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन से तलाश में सहयोग की अपील की गई। स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ ही पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी बच्ची का फोटो साझा किया गया।

प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आसपास के चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा संभावित स्थानों पर तलाश एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम के अथक प्रयास, प्रभावी समन्वय एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव एवं पुलिस टीम द्वारा मात्र 01 घंटे के भीतर लापता बच्ची को थाना क्षेत्र से ही सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर बच्ची को उसके माता-पिता एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बच्ची के सकुशल बरामद होने पर परिजनों द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन एवं थाना सिंधोरा पुलिस टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय, थाना सिंधोरा।उ0नि0 गौरव श्रीवास्तव, थाना सिंधोरा।उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, थाना सिंधोरा।हे0का0 शिवशंकर सिंह चौहान, थाना सिंधोरा।रि0का0 प्रीति, थाना सिंधोरा।हे0का0 राकेश सरोज, थाना सिंधोरा।रि0का0 श्रीकान्त, थाना सिंधोरा।

सत्यता एवं पारदर्शिता: Purvanchal Express News सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करता है।
ताजा ख़बर
© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)