संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप देने के लिए जनहित संकल्प पार्टी (सरदार सेना) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 1 नवंबर 2026 को धनपत्ती इंटर कॉलेज,नवापुरा (लखरांव) में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल के आह्वान पर आयोजित इस समारोह के माध्यम से पार्टी ने मिशन-2027 की तैयारियों को भी गति दे दी। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देते हुए विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा कि यह आयोजन महज जयंती समारोह नहीं,बल्कि क्षेत्र के विकास,सामाजिक एकता और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और उनके एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य है वहीं,जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों,पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल हुए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। तैयारी बैठक में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल,जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल,संरक्षक अविनाश काकड़े,प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अभिषेक पटेल,राष्ट्रीय सचिव सुधीर कुमार पटेल तथा फामा मऊ प्रभारी सुरेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने समारोह को सफल बनाने के साथ ही मिशन-2027 के लक्ष्य को लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।