संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी सुभाष चंद्र महाविद्यालय चकरमा के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म जयंती के अवसर पर "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। जो चक्रम ग्राम के विभिन्न बस्तियों में निकाला गया ,और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार इसका कुशल निर्देशन कर रहे थे। तथा संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्यामधर त्रिपाठी कर रहे थे, और उन के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी गण भी इस अवसर पर उपस्थित थे,तथा रैली में अपना पूरा योगदान दिया ।