पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर हमला,हालत गंभीर

29 October, 2026  |  07:04 AM
बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर हमला,हालत गंभीर

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यति

 

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद में नाबालिग बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़िता पूनम देवी के अनुसार,23 अक्टूबर को उनकी बेटियों के साथ कथित बदसलूकी और उन्हें घर में खींचने का प्रयास किया गया। विरोध करने पहुंचे दीपक पासवान पर हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बेटियों को भी चोटें आई हैं। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)