पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

5 नवंबर को वाराणसी में गूंजेगा लोजपा (रामविलास) का नवसंकल्प,चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि

29 October, 2026  |  07:03 AM
5 नवंबर को वाराणसी में गूंजेगा लोजपा (रामविलास) का नवसंकल्प,चिराग पासवान होंगे मुख्य अतिथि

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यति

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आगामी 5 नवंबर 2026 को वाराणसी में विशाल ‘नवसंकल्प सभा’ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार, 28 अक्टूबर को वाराणसी में पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता को लोकप्रिय सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने संबोधित किया। उन्होंने आगामी नवसंकल्प सभा की रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि 5 नवंबर को आयोजित होने वाली यह सभा पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार ‘मुन्ना’ ने किया। प्रेस वार्ता के दौरान राजनीतिक गतिविधियों को उस समय नई गति मिली,जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से जुड़े दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए नए सदस्यों ने लोजपा (रामविलास) के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती की उपस्थिति में सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि नए साथियों के जुड़ने से पूर्वांचल में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों का विस्तार होगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी श्रीवास्तव,प्रदेश प्रधान महासचिव विकास पांडेय,महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष आरती पांडेय,प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र गणेश,लोहा पांडेय,प्रदेश सचिव धनंजय,प्रदेश महासचिव कमल तिवारी,प्रदेश महासचिव एवं वाराणसी मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह,वाराणसी जिलाध्यक्ष आशीष पटेल,धर्मराज पासवान और सिद्धार्थ मौर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेताओं ने आगामी नवसंकल्प सभा को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर जोर दिया। पार्टी को उम्मीद है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की उपस्थिति में आयोजित होने वाली यह सभा वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में संगठन की सक्रियता और राजनीतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)