संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी सुभाष चंद्र महाविद्यालय चकरमा वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में कैरियर मार्गदर्शन एवं स्वावलंबन कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता आहूत किया गया ।उसके पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जो महाविद्यालय के हाल नंबर 7 में संपन्न हुआ। निबंध प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को पुरस्कार एवं प्प्रशस्ति पत्र का वितरण भी किया गया ।तत्पश्चात सरकारी योजनाओं पर सुभाष चंद्र महाविद्यालय चकरमा वाराणसी के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने विधिवत प्रकाश डाला और सारी योजनाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। उन्हें इसका लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में कार्यक्रम अधिकारी श्याम धर त्रिपाठी तथा मार्गदर्शन श्रीमती आरिफा शबनम एवं श्री राजन प्रजापति के द्वारा किया गया।