पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

महिला हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा सहायता सेवा की जानकारी

Updated on: 26 October, 2026
महिला हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा सहायता सेवा की जानकारी

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विनोद यति

 

वाराणसी सुभाष चंद्र महाविद्यालय चकरमा, वाराणसी के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तत्वावधान में "नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत" के तहत शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर "महिला सशक्तिकरण" के श्रृंखला में "महिला हेल्पलाइन साइबर सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं की जानकारी" कार्यक्रम का विधिवत संचालन महाविद्यालय के सभागार में किया गया ।जिसमें साइबर के जानकार श्री प्रवीण पांडे ने सभी छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार ने "सेवा संकल्प अभियान, साइबर सुरक्षा जागरूकता महिला हेल्पलाइन" के विषय में जागरूक करने का प्रयास किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम धर त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)