संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत थाना शिवपुर,कमिश्नरेट वाराणसी के तत्वावधान में 15 अक्टूबर 2026 को जीवन दीप पब्लिक स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित “Mission Shakti 6.0 | Cyber Security Awareness with Rakshit Tandon | UP Police” कार्यक्रम का यू-ट्यूब लाइव प्रसारण प्रातः 11:30 बजे से विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराधों,ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। डिजिटल युग में इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतने,अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने और ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सावधानी अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर अपराधों की पहचान करने,ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करने की समझ विकसित करना है। मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उत्तर प्रदेश पुलिस की इस पहल के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल वातावरण के प्रति जागरूक रहने और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।