पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

दानपेटी के माध्यम से मंदिर व जगह को विशेष अराजक लोगों द्वारा कब्जा करने के नियत से मंदिर पुजारी से किया मारपीट

Updated on: 28 October, 2026
दानपेटी के माध्यम से मंदिर व जगह को विशेष अराजक लोगों द्वारा कब्जा करने के नियत से मंदिर पुजारी से किया मारपीट

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 चोलापुर क्षेत्र - थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोसाईपुर मोहांव थाना चोलापुर वाराणसी में धुरेंश्वरी धाम मंदिर है। इस मन्दिर के पंडा पुजारी रक्षक संरक्षक गोसाईं पुर ( मठ) मोहांव के गिरी परिवार के लोग ही पुजा पाठ सदियों से करते चले आ रहे हैं। 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरी परिवार के श्याम सुंदर गिरी नवरात्रि के प्रथम दिन भोर में 4:00 बजे मंदिर पर पहुंचे और साफ सफाई करके पूजा पाठ शुरू की और मंदिर में दर्शनार्थी की भीड़ धीरे-धीरे आना शुरू हुआ इस बीच टेकारी गांव के दो दबंग लोग 

1-कल्लू यादव जो कि वर्तमान टेकारी में बीडीसी पद पर हैं

2-दीपक यादव टेकारी 

 अपना निजी लोहे की नक्शा लाकर मंदिर में रख दिए जबरदस्ती और जब पुजारी ने इसका विरोध किया तो बोले की यह हम लोगों का गुंडा टैक्स है इसको यहीं पर रहने दो और सारा दान का पैसा इसी में डालो नहीं तो फिर अच्छा नहीं होगा।

पुजारी श्याम सुंदर गिरी जी ने जब इस बात का विरोध किया तो गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिए, तो तुरंत पुजारी जी ने 112 पर फोन किया और पुलिस आई और बिना कुछ कार्रवाई कीए चली गई और मंदिर के बगल मे इस प्रकरण की जानकारी मिलने पर चोलापुर थाने के दरोगा बेचू राजभर जी और दो सिपाही उपस्थित थे।

 और जब यह बात दरोगा जी को पता चला तो बिना देर किए गिरी परिवार से लोगों द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र लेकर दरोगा जी ने चोलापुर थाने पर फोन करके थाने से और फोर्स बुला करके लोहे के बक्से को बाहर निकलवा दिया मामला शांत हो गया लेकिन फिर रात में 11:00 बजे 20, 25 लोगों की संख्या में आकर फिर से लोहे की बक्से को मंदिर के बाहरी दीवार जाम करवा दिया गया और कहा गया इस लोहे के पेटी को हटाओगे तो फिर दोबारा मंदिर पर आने

लायक नहीं रहोगे तुम्हारे सारे पंडा पुजारी को देख लेंगे 

और तुम्हारे योगी जी की पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी। स्थावर्त्र की धर्म की मिलने पर मंदिर के पुजारी ने चोलापुर थाना प्रभारी से उचित कार्रवाई करने की मांग किया है इस बीच गिरी समुदाय के लोगों में श्यामसुंदर गिरी वीरेंद्र गिरी गणेश गिरी,राम विलाश गिरी विनोद गिरी, नरेंद्र गिरी आदि कई परिवार वाले भी थाना पर पहुंच गए है। इस बाबा जब थाना प्रभारी सुधवन राम गौतम से बात करने का प्रयास किया गया था उन्होंने बताया कि मैं इस समय मीटिंग में हूं

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)