संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी चक्रमा सुभाष चंद्र महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत अभियान (100 सप्ताह)एवं " विकसित भारत संकल्प अभियान" के अंतर्गत स्वयं सेवक एवं सेविकाओं द्वारा महाविद्यालय के सभागार में एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्याम धर त्रिपाठी के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी भी अपने योगदान देते हुए उपस्थित रहे।