पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

सौरभ पांडेय ‘सूरज’ ने यूपीपीएससी एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (विज्ञान) परीक्षा में प्राप्त की 41वीं रैंक

Updated on: 27 October, 2026
सौरभ पांडेय ‘सूरज’ ने यूपीपीएससी एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (विज्ञान) परीक्षा में प्राप्त की 41वीं रैंक

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ग्राम पुरेमुड़िया निवासी सौरभ पांडेय उर्फ ‘सूरज’ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (विज्ञान) परीक्षा में 41वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार, ग्राम एवं जनपद का गौरव बढ़ाया है।
सौरभ पांडेय की इस उपलब्धि से उनके परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। उनकी सफलता पर ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, लगन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। सौरभ पांडेय की सफलता क्षेत्र के अन्य अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।सौरभ पांडेय ने अपनी उल्लेखनीय उपलब्धि से ग्राम पुरेमुड़िया एवं भदोही जनपद का नाम रोशन किया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)