पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चोलापुर पुलिस द्वारा पकड़े गए दो शातिर चोर*

Updated on: 27 October, 2026
*चोलापुर पुलिस द्वारा पकड़े गए दो शातिर चोर*

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी-पुलिस आयुक्त वाराणसी मुथा अशोक जैन के निर्देश पर चोरी व लूट की घटनाओं के आवरण वह वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ अमित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त राहुल चौरसिया पुत्र संतोष चौरसिया निवासी ढेलवरिया चौकाघाट पानी टंकी थाना जैतपुरा ,रजत चौहान पुत्र चुन्नू चौहान निवासी सुल्तानपुर दुर्गा मंदिर के पास थाना रामनगर वाराणसी को सिहुलिया थाना चोलापुर को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया पूछताछ में बताया कि हम लोगों ने विभिन्न मंदिरों में मुकुट घण्टों की चोरी करते हैं यह मुकुट भी चोरी का है और हमारे पास चोरी के कुल 2 मुकुट व 19 घण्टा हैं जिसमें से एक मुकुट वह 3 घंटे बन्तरी दानगंज से व एक मुकुट 16 घंटे रजनहिया स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर बनियापुर से चुराए हैं। और बन्तरी दानगंज से चुराए एक मुकुट को हमने 1100 रुपये में बेच दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में दानगंज चौकी प्रभारी अरुण प्रताप सिंह,चौकी प्रभारी चंदापुर विपिन कुमार पाण्डेय,कांस्टेबल आशुतोष सिंह,कांस्टेबल देवी प्रसाद,कांस्टेबल नवजीत सरोज मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)