पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*युवा अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन समुदाय में पूरा करें: ।*

Updated on: 28 October, 2026
*युवा अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन समुदाय में पूरा करें: ।*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ।भारत के संस्कृति की रक्षा का दायित्व युवाओ के कन्धे पर है। आज समाज में दिन व दिन आ रहे उतार चढ़ाव और ज्वलन्त मुद्दों से विकास की गति धीमी हो गई है इन बाधाओं को दूरकर नये भारत की रचना में युवा अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन पुरे जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। आज देश को एक जिम्मेदार युवाओं की जरूरत है।नेहरू युवा केन्द्र एक बड़ा प्लेटफार्म के रूप में युवाओं को अवसर प्रदान करता है। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान,परमानंदपुर में नेहरू युवा केंद्र,वाराणसी द्वारा तीन दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण के शुभारंभ अवसर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही। इसी क्रम में बतौर अतिथि उपस्थित सेवा निवृत्त मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास समुदाय विकास के लिए आवश्यक दक्षता एवं तरीकों सहित सामुदायिक भागीदारी के विकास के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर उपस्थित जिला युवा अधिकारी निखिल गुप्ता ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये सभी युवाओं का उत्साह वर्धन किया।अन्य वक्ताओं में प्रमुख रूप से राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक,मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय,अमरनाथ द्विवेदी,ऐश्वर्या मिश्रा,लियाकत अली,सुरेश तिवारी ने विचार व्यक्त किया।प्रशिक्षण में राजेश कुमार निषाद,राकेश यादव,देवेन्द्र कुमार,सौम्या मिश्रा,कमलेश कुमार,शिवप्रताप,इंद्रजीत यादव सहित वाराणसी जनपद के 40 युवक-युवतियां शामिल रहे। कक्ष के सत्र चेतना गीत के द्वारा सम्पन्न हुआ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)