पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

चिकित्सक अपनी सेवा द्वारा लोगों को अपना बनाते दूसरों का प्रिय बन जाता है

Updated on: 28 October, 2026
चिकित्सक अपनी सेवा द्वारा लोगों को अपना बनाते दूसरों का प्रिय बन जाता है

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

  

*हरहुआ*। दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल सरायकाजी, हरहुआ, वाराणसी द्वारा डॉक्टर्स डे पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया |

     संगोष्ठी में पूर्वांचल के प्रख्यात न्यूरोसर्जन एवं दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ0 राकेश सिंह द्वारा आम जनमानस को रोज मर्रा के जीवन मे ली जाने वाली सावधानियों और स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए आवश्यक क्रिया कलापों के बारे में विस्तार से बताया । उन्होंने कहा कि रोग न हो, इसके लिए उचित आहार, नित्य योग एवं रोग के छोटे छोटे लक्षणों को नजर अंदाज न करने की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है। चिकित्सक अपनी सेवा द्वारा लोगों को अपना बनाते दूसरों का प्रिय बन जाता है।

      दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की प्रक्रिया में प्रत्येक शुक्रवार को नि:शुल्क ओ.पी.डी आयोजित की जाती है जिनमे निःशुल्क परामर्श एवं जांचो में छूट प्रदान की जाती है |

      इस अवसर पर डॉ0 अभिनवकुमार(न्यूरोसर्जन),डॉ0मनीष उपाध्याय (जनरल फिजिशियन)डॉ0 पलक खेमका(न्यूरो मनोचिकित्सक) एवं डॉ. अनूप मिश्रा (फिजियोथैरेपिस्ट) ने भी अपने विचार रखे।

    संगोष्ठी का समापन करते हुए संस्थान के निदेशक विनय सिंह एवं बृजेन्द्र सिंह ने सभी वक्ताओं और चिकित्सकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया एवं भरोसा दिलाया कि दी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल पूर्वांचल में लगातार अपने उत्कृष्ट सेवाओं से लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाये रखने हेतु तत्पर रहेगा तथा बच्चों, वयस्कों एवं बुजुर्गों में न्यूरो व अन्य किसी भी तरह की समस्या से संबंधित रोगों के इलाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता रहेगा।

       दी हेल्थ सिटी में सी टी स्कैन,एक्सरे,डायलिसिस सहित अत्याधुनिक जांच व उपचार एवम आयुष्मान कार्ड के पात्र मरीजों की निःशुल्क डायलिसिस सेवाएं कमजोर वर्ग को उपलब्ध है

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)