पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

रोजगार मेले में 22 अभ्यर्थियों को मिली‌ नौकरी

Updated on: 27 October, 2026
रोजगार मेले में 22 अभ्यर्थियों को मिली‌ नौकरी

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी द्वारा कार्यालय परिसर चौकाघाट में बुधवार को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में वेलस्पन इंडिया लिमिटेड गुजरात, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक लखनऊ, सरवन केयर प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी, सीएसआईएस वाराणसी,आरएस जी सहित 6 कंपनियों ने अपने स्टाल लगाए थे। इस रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए सहायक निदेशक सेवा आयोजन मुकेश कुमार ने जॉब ऑफर प्राप्त अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि आज के इस दौर में आपको तकनीकी शिक्षा अवश्य ग्रहण करना चाहिए। मेला प्रभारी दीप सिंह ने प्रतिभागी अभ्यर्थियों को रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाली कंपनियों से आए नियोजकों से रिक्तियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपको बिना समय गवाये जहां भी अवसर मिले उसे तत्काल ग्रहण कर लेना चाहिए। रोजगार मेले में जनपद के आसपास के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आने वाले 109 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया था। जिसमें से 22 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिला।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)