पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ व गोला फेंक का आयोजन।*

Updated on: 28 October, 2026
*अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ व गोला फेंक का आयोजन।*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*चौबेपुर (वाराणसी)*

 

मार्कंडेय ग्रुप ऑफ आईटीआई के तत्वाधान में चलाए जा रहे दस दिवसीय अंतरविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ आज के अतिथिगण बृजेश राय एबीएसए चोलापुर, डॉ प्रमोद कुमार, आनंदजी महाराज, वीरेंद्र उपाध्याय, राजीव जायसवाल, ओंकार तिवारी, अनुपम तिवारी, अनुराग तिवारी, गौरव उपाध्याय, मनीष चौबे, राजेश जायसवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। संस्थान के निदेशक अपूर्व कुमार तिवारी ने सभी अतिथिगण का स्वागत माल्यार्पण कर किया। आज की प्रतियोगिता में सौ मीटर रेस में आशीष कुमार प्रथम व अभिनाश चौबे द्वितीय स्थान पर रहे। दो सौ मीटर रेस में प्रथम स्थान पर मोहम्मद नसीम शाह, दूसरे स्थान पर रोहित प्रसाद व तीसरे स्थान पर गौतम यादव रहे। गोला फेंक में प्रथम स्थान पर अविनाश चौबे, द्वितीय स्थान पर उदय राज यादव व तीसरे स्थान पर विशाल यादव रहें। लंबी कूद में प्रथम स्थान पर प्रशांत यादव, दूसरे स्थान पर महेश यादव व तीसरे स्थान पर राजू रहे। लंबी कूद महिला में नंदनी यादव अव्वल रही। कार्यक्रम का संचालन पारस यादव, दिशा निर्देशन मनोज मौर्या ने किया व संस्थान के संस्थान अरुण कुमार तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)