पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

Updated on: 27 October, 2026
गैर जमानती वारंट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर रामपुर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर पुलिस ने गैर जमानती वारंट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक रामपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में ग्राम सिधवन में दबिश दी। पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त विजय सरोज पुत्र भूखल सरोज निवासी ग्राम सिधवन थाना रामपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को संबंधित न्यायालय भेज दिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। अभियान के तहत पुलिस लगातार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी हुई है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक तारकेश्वर राय, प्रभारी चौकी सिधवन थाना रामपुर हेड कांस्टेबल बुल्लू सिंह, थाना रामपुर जौनपुरथाना रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)