पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

शाहगंज में रोजगार मेले का आयोजन, 26 अभ्यर्थियों का चयन

Updated on: 27 October, 2026
शाहगंज में रोजगार मेले का आयोजन, 26 अभ्यर्थियों का चयन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज स्थित बसंती देवी आईटीआई में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में जौनपुर, अयोध्या, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर सहित कई जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने भाग लिया।रोजगार मेले में लगभग 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 26 अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया गया।इस अवसर पर गुजरात स्थित सुजुकी मोटर कंपनी के एचआर प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव ने कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्यस्थल सुविधाओं एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच है, जिन्हें कंपनी द्वारा 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया।रोजगार मेले को सफल बनाने में ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव, सुरेंद्र प्रजापति, कमलेश यादव, अजीम, रतन भंडारी, कन्हैया सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)