पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*गंगा सहित नदियों की अविरलता,निर्मलता के लिए संगठनात्मक कार्यवाही पर होगी ठोस पहल।*

Updated on: 27 October, 2026
*गंगा सहित नदियों की अविरलता,निर्मलता के लिए संगठनात्मक कार्यवाही पर होगी ठोस पहल।*

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

*हरहुआ।* रामेश्वर पंचकोशी तीर्थ स्थान स्थित वरूणा नदी के तट के बारजे पर "विश्व नदी दिवस" पर माँ गंगा की अविरलता व निर्मलता को लेकर हुई संध्या आरती व व्याख्यान के सम्बोधन में जिला प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुवन यादव ने संरक्षण समिति के प्रमुखों से कहा कि नदियों के उद्धार के लिए संगठनात्मक कार्यवाही पर ठोस पहल रणनीति व कार्ययोजना के साथ होगी। सबकी सहभागिता ही एक ताकत बनेगी। अन्य वक्ताओं में संगठन के वरिष्ठ व जिला एवम खण्ड इकाई के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने पहले माँ वरूणा नदी की आरती की और अपने विचार व्यक्त किये।वरिष्ठ कवींद्र तिवारी व जिला संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने 3 नदियों पर 50 सदस्यीय संरक्षण समिति के गठन और दायित्व पर प्रकाश डाला। क्षेत्र के वरिष्ठ नदी संयोजक राजनारायण पटेल,खण्ड सहसंयोजक भगत यादव,प्रधान अनौरा दीपक चौहान,प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव,प्रधान बेरवा आशीष कुमार,प्रधान लाल गोकुलपुर लाल साहब,राज्य प्रशिक्षक के0 एल0 पथिक,अशोक कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि वरूणा आरती में शामिल रहे। पुजारी अन्नू तिवारी ने सभी को वरूणा नदी पर संकल्प दिलाया।नदियां हमारी जीवन रेखा है जो हमें संतृप्त करती हैं।घण्टा,शंख,धूप,नैवेद्य से आरती की गई जो हर माह चलती रहेगी। जब तक नदियों का उद्धार नहीं होगा तब तक आरती व दीप दान चलता रहेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)