पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*किसान सम्मान दिवस पर सम्मान पाकर खिले किसानों के चेहरे*

Updated on: 28 October, 2026
*किसान सम्मान दिवस पर सम्मान पाकर खिले किसानों के चेहरे*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस शुक्रवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे खण्ड विकास अधिकारी अशोक चौरसिया ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर ही किसान प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।श्री चौरसिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा कहा जाता है, उन्होंने कहा था कि देश के विकास का रास्ता खेतों व खलिहानों से होकर ही गुजरता है और हम देश के अन्नदाताओं की अनदेखी करके विकास का मार्ग प्रशस्त नहीं कर सकते।

*इन किसानों को मिला किसान सम्मान-*

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर गेहूं की अच्छी खेती के लिए पूरेधूरशाह गांव के अविनाश यादव को ब्लाक स्तरीय प्रथम पुस्कार प्रदान किया गया।इसी प्रकार पशुपालन के क्षेत्र में परानापट्टी के जयशंकर को,मछली पालन के लिए मुनारी के राजेंद्र कुमार यादव के साथ ही हाइब्रिड खीरा के अच्छे उत्पादन के लिए गोसाईपुर पटखौली के गुलाब पटेल को ब्लाक स्तरीय प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण बीडीओ अशोक चौरसिया,एडीओ कृषि कैलाश,एडीओ आईएसबी रविप्रकाश,बीटीएम देवमणि त्रिपाठी,ने प्रदान किया।

इस दौरान सहायक उद्यान निरीक्षक मनीष,नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा,सुनीता चौधरी,शिवशंकर सिंह,सौरभ सिंह,सुभाष झां,ओम प्रकाश गुप्ता,मदन मोहन चौबे,विद्या शंकर पाण्डेय,संतोष यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन स्वामी शरण कुशवाहा ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)