पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बना लोहता का राम बारात

Updated on: 27 October, 2026
गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बना लोहता का राम बारात

चंदन प्रसाद सेठ की खास रिपोर्ट

गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बना लोहता का राम बारात

लोहता में सज धज कर निकली श्री राम बारात,सुरक्षा रहे कड़े इंतजाम लोहता: लोहता की अति प्राचीन रामलीला समिति के तत्वाधान में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम,लक्ष्मण,भरत,व शत्रुधन की बारात महमूदपुर स्थित छेदी साहू के मकान से सज धज कर शाम 6 बजकर 30 मिनट पर निकाली गई। जिसमे हज़ारो आस्थावान भक्त बाराती बन कर एक ओर जहां डीजे की मधुर ध्वनि पर जय श्री राम का उद्घोष करते हुए पूरा वातावरण राम मय बना रहे थे, तो वही दूसरी ओर युवा भक्त मण्डली द्वारा ढोल,नगाड़ा,ताशा,तलवार बाज़ी,लाठी,भाला,पाटा,आदि के द्वारा युद्ध कौशल का करतब दिखा रहे थे।जगह जगह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम सहित चारो भाइयो सहित गुरु बशिष्ठ विश्वामित्र अयोध्या के राजा दशरथ का आस्थावान भक्तो द्वारा अपने दरवाजो पर धुप दीप अगरबत्ती तथा आरती उतारी जाती रही।इसी क्रम में मुश्लिम बाहुल्य इलाको में मुश्लिम भाइयो ने आरती उतार कर जय श्री राम का नारा लगाते हुए गंगा जमुनी तहजीब का मिशाल पेश कर दिया।श्री राम बारात घनी मुश्लिम बस्ती मुस्लिमपुरा,अलावल,मीनाबाजार,होते हुए बजरंगनगर,लोहता बाजार से होकर लोहता तिराहे पर समाप्त हुई।जहा महा आरती व जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। आस्थावान भक्तो के लिए बजरंग नगर हनुमान मंदिर पर जलपान का भव्य ब्यवस्था की गई थी, इसी तरह जगह जगह निशुल्क सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई थी।सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही थी।बारात जाने वाले मार्ग पर  कई थानो की पुलिस फ़ोर्स को चप्पे चप्पे पर तैनात की गई थी,तो वही पुलिस विभाग के क्षेत्राधिकारी सदर विदुस सक्सेना व लोहता प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी श्री राम बारात के साथ साथ चल रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामलीला समिति के कार्यवाहक प्रभारी पंडित रमाकांत शुक्ला (ब्यास),त्रिलोकी दुबे,कृपा शंकर,सुरेश श्रीवास्तव,तेजबहादुर,सिंह,रजनीश कांत शुक्ला पिंटू,बबलू सिंह,सुनील मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव,विजय बहादुर दुबे विक्की,सहित रामलीला समिति के तमाम लोग शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)