पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पवन यादव युवा समाज सेवी की दरिया दिल देख लोगों नें की प्रशंसा।

Updated on: 28 October, 2026
पवन यादव युवा समाज सेवी की दरिया दिल देख लोगों नें की प्रशंसा।

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

जौनपुर केराकत तहसील क्षेत्र अन्तर्गत मुफ्तीगंज ब्लाक के ग्रामसभा काकोरी देवाकलपुर में युवा समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान पद की तैयारी कर रहे पवन यादव ने अपने गांव के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों और आंगनवाड़ी विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को बैग,कापी,पेंसिल इत्यादि सामाग्री का वितरण गांव के तमाम संभ्रांत नागरिकों एवं शिक्षकों के उपस्थिति में किया। करीब डेढ़ सौ से अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने सामाग्री प्राप्त किया। सभी बच्चों के चेहरे पर चमक थी। खुशी से सब झूम रहे थे। पवन यादव ने कहा कि हम गांव के विकास के लिए आगे ऐसे ही तत्पर रहेंगे। सभी लोग पढ़े और आगे बढ़े यही मेरी कोशिश है। गांव के लोगों में भी इस विषय को लेकर के काफी हर्ष व्याप्त है। यह सराहनीय कार्य आम जनमानस में चर्चा का विषय बना हुआ है।उक्त अवसर पर निता देवी,गोली यादव,विनोद राजभर,अरविंद यादव,डाक्टर राजेश राजभर, कुनाल यादव, ई० अजीत यादव, सिकंदर राभर, पंडित यादव,सीता राम यादव, प्रधानाध्यापक अमर देव राम,  सहाब राज कुमार,  सुनील यादव , निहारी यादव, राधेश्याम यादव, विनोद यादव,  राम समझ  यादव, बबलू सिंह,प्रियंका सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)