पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 41 अदद (कुल वजन 03 किलोग्राम) प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

04 July, 2026  |  08:02 AM
थाना फूलपुर पुलिस द्वारा 41 अदद (कुल वजन 03 किलोग्राम) प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी चाइनीज मांझा के प्रयोग से जनहानि एवं गंभीर दुर्घटनाओं की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा इसके निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 13.01.2026 को थाना फूलपुर पुलिस के उ0नि0 सत्यजीत सिंह, चौकी प्रभारी कठिरांव, एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी, कठिरांव पुरानी बाजार के पास से चाइनीज मांझा की अवैध बिक्री कर रहे एक व्यक्ति गौतम गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता, निवासी ग्राम कठिरांव, पुरानी बाजार, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 22 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक झोले में रखे कुल 41 अदद प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, कुल वजन लगभग 03 किलोग्राम, बरामद किया गया।उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 0013/2026 धारा 293, 125, 223 बीएनएस तथा धारा 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध भविष्य में भी इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)