पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

दालमंडी में शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, भवनों का ध्वस्तीकरण, 186 इमारतें चिह्नित

04 July, 2026  |  08:00 AM
दालमंडी में शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, भवनों का ध्वस्तीकरण, 186 इमारतें चिह्नित

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी शहर के अति व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र दालमंडी में सोमवार से बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया। रजिस्ट्री हो चुके भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के लिए 186 भवनों को चिह्नित किया गया है। दालमंडी की सड़क 17 मीटर चौड़ी होगी, ताकि जाम से निजात मिल सके।

दालमंडी क्षेत्र में 186 मकानों और दुकानों को ध्वस्त किया जाना है। अभियान के पहले दिन बुलडोजर और हथौड़े के जरिए करीब आठ मकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान मौजूद रहे। 

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूर्व निर्धारित योजना के तहत की जा रही है। जिन भवन स्वामियों ने अपने भवनों की रजिस्ट्री कर मुआवजा प्राप्त कर लिया है, उनके भवनों को ध्वस्त किया जा रहा है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)