पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

इंस्पेक्टर चेतगंज वाहनों पर लगे ब्लेक फिल्मों पर हुए सख्त,चलाया अभियान 

04 July, 2026  |  08:00 AM
इंस्पेक्टर चेतगंज वाहनों पर लगे ब्लेक फिल्मों पर हुए सख्त,चलाया अभियान 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने अपराध से बचाव हेतु चार पहिया वाहनों पर लगाये गये काली फिल्मो व बिना हेल्मेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध रविवार को अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना तथा अपराधियों पर निगाह रखना था। अभियान के दौरान रविवार को चेतगंज पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दो पहिया और अन्य वाहनों की गहन जांच की गयी। विशेष रूप से चार पहिया पर लगाई गई काली फिल्मों को तत्काल हटवाया गया। क्योंकि यह दृश्यता में बाधा डालती है और कानून के खिलाफ है। वाहन के अंदर कौन जा रहा है क्या लेकर जा रहा है इसकी जानकारी नहीं हो पाती है।लगे काली फिल्मो को हटवाया गया।बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालों का कुछ लोगों का चालान किया गया तथा कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों के नंबर प्लेट की वैधता, आरसी, इंश्योरेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई।इस अभियान के दौरान इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चलाया जा रहा है। ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो सके।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)