पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

शिविर में किया गया निःशुल्क जांच

04 July, 2026  |  07:52 AM
शिविर में किया गया निःशुल्क जांच

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चांदमारी।श्री कृष्ण जन्मोत्सव सेवा समिति भोपापुर बड़ापुरा ने रविवार को हरहुआ विकास खंड के भोपापुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।

इस शिविर में लोगों की बीपी, शुगर, थायराइड, सीबीसी और कोलेस्ट्रॉल जैसी विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं।

इसके अतिरिक्त, डॉक्टरों के एक विशेष पैनल ने टीबी रोग के बचाव और लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस निःशुल्क शिविर के आयोजन में समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, शिवम पटेल, संतोष वर्मा, रामरथी, प्रमेश, अंकिता, अवधेश, राकेश और अजीत सहित कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)