पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस जनता की मदद को हमेशा तैयार सीओ सिटी

04 July, 2026  |  07:46 AM
पुलिस जनता की मदद को हमेशा तैयार सीओ सिटी

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर जफराबाद।पुलिस आम जनता की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।कोई भी समस्य हो उसकी जानकारी पुलिस को दें।यह बातें क्षेत्र के जमैथा गांव में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता आईपीएस ने कही। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार की अराजकता तथा गड़बड़ी फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
श्री गुप्ता ने कहा कि आगामी कुछ महीने बाद पंचायत चुनाव होने वाले है।चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार का आपसी व्यवहार खराब नही करें।इसके अलावा अगर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का संदिग्ध कार्य करता हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें।जानकारी देने वाले कि सूचना गुप्त रखी जायेगी।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने लोगों को अपना सीयूजी नम्बर देते हुए कहा कि कभी भी कोई समस्या हो तत्काल अवगत कराएं।बदमाशों तथा मनबढ़ों पर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह,प्रधान अमरसेन यादव विनीत सिंह सहित अन्य गांव के लोग मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)