पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जन शिकायतें,त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

04 July, 2026  |  07:36 AM
जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनी जन शिकायतें,त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। आज जनता दर्शन में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए फरियादियों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है" किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई व आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी इसे गम्भीरता से लें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)