पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

04 July, 2026  |  07:18 AM
मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर सिरकोनी मदरसा चश्म-ए-हयात रेहटी में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करना और उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य गुफरान सज्जाद ने बच्चों को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दिवस अल्पसंख्यक समुदायों को संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों, शिक्षा के अवसरों, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों से शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाने और समाज की तरक्की में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए गए, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण और आधुनिक तकनीक जैसे विषय शामिल रहे। बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की सभी ने सराहना की कार्यक्रम में मदरसा प्रबंधन, शिक्षकगण हयात रुखसाद फौजान,बबली सिंह, काजल सिंह, अबरार,अकीला बानो, अफ़ज़ल, मोहम्मद जावेद, तौफीक आदि  एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सफल कार्यक्रम के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)