पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

आई सी ए आई वाराणसी शाखा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल हुआ आयोजन

04 July, 2026  |  07:14 AM
आई सी ए आई वाराणसी शाखा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का सफल हुआ आयोजन

सम्वाददाता पूर्वांचल एक्स्प्रेस न्यूज 

 

वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य एवं सफल शुभारम्भ आज १७/१२/२०२५ को स्वतंत्रता भवन,बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में हो रहे परिवर्तनों,उभरते अवसरों तथा नवीनतम तकनीकी एवं कर संबंधी विषयों पर सदस्यों और विद्यार्थियों को अद्यतन जानकारी प्रदान करना था। देश के विभिन्न हिस्सों से आए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों ने सम्मेलन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष सीए अनिकेत तलाटी एवं विभिन्न समितियों से आये हुए विशिष्ट अतिथि सीए जय छैरा,अध्यक्ष,पी एस ई सी समिति,नई दिल्ली,सीए अभय छाजेड,उपाध्यक्ष,पी एस ई सी समिति,नई दिल्ली,सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा,अध्यक्ष,एम एस एम ई समिति,नई दिल्ली एवं सीए पंकज जी शाह,सेंट्रल कौंसिल मेंबर रहे। कांफ्रेंस चेयरमैन वरिष्ठ सदस्य सीए श्री नारायण खेमका,संयोजक सीए मुकुल कुमार शाह एवं सीए सतीश चाँद जैन रहे।

     

सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न तकनीकी एवं प्रेरणादायक सत्रों का आयोजन किया गया,जिनमें देश के प्रतिष्ठित वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।

 

प्रथम सत्र “आउटसोर्सिंग – फर्म्स को सीमाओं से परे सशक्त बनाना” पर सीए अनिकेत तलाटी जी एवं सीए स्वेतांग पंड्या जी ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार भारतीय सीए फर्में वैश्विक अवसरों का लाभ उठाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

द्वितीय सत्र “नेक्स्टजेन जीएसटी 2.0 के साथ बहु-जीएसटी मुद्दे” पर सीए बिमल जैन ने जीएसटी से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं,चुनौतियों एवं आगामी परिवर्तनों पर विस्तृत जानकारी दी।

समापन सत्र इनकम टैक्स में “फेसलेस असेसमेंट में प्रभावी प्रस्तुतीकरण” पर सीए पंकज जी. शाह द्वारा व्यावहारिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर ICAI वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने कहा,

“इस राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य सदस्यों को बदलते कर कानूनों,तकनीक आधारित अनुपालन और वैश्विक अवसरों के लिए सक्षम बनाना था। धन्यवाद ज्ञापन शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा   

 ने किया।

 

“सम्मेलन में विषयों का चयन सदस्यों की व्यावहारिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया था। हमें प्रसन्नता है कि प्रतिभागियों को सत्रों से अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।”

सम्मेलन ने ICAI वाराणसी शाखा की सतत शिक्षा,ज्ञान-वर्धन एवं पेशेवर क्षमता निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।

 

मीडिया प्रभारी व संयोजक के रूप में सीए किशन तुलस्यान ने प्रमुख जानकारियां दी।

उपर्युक्त कार्यक्रम में शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी,शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए प्रकाश पांडेय,शाखा एग्जीक्यूटिव सदस्य सीए नमन कपूर तथा वाराणसी शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए विजय प्रकाश,सीए जय प्रधवानी,सीए दीपक अग्रवाल,सीए ब्रजेश जायसवाल,सीए प्यारे कृष्णा अग्रवाल,सीए मनोज अग्रवाल,सीए अतुल सेठ,सीए रवि कुमार सिंह,सीए सोम दत्ता रघु,सीए सौरभ कुमार शर्मा,सीए द्विजेन्द्र कुमार सिंह,सीए अलोक शिवजी,सीए कैलाश यादव,सीए मोहित यादव आदि लोगों की सहभागिता रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)