पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

बी आर अम्बेडकर जी के सुपौत्र यशवंत राव अम्बेडकर का हुआ स्वागत - शशिप्रताप सिंह

04 July, 2026  |  07:07 AM
बी आर अम्बेडकर जी के सुपौत्र यशवंत राव अम्बेडकर का हुआ स्वागत - शशिप्रताप सिंह

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता,अतुल राय 

वाराणसी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सुपौत्र यशवंत राव अंबेडकर का वाराणासी आगमन पर नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह,प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल अंबेडकर युवा शक्ति के अध्यक्ष अजय आर्य ने स्वागत किया। अंबेडकर युवा शक्ति के मुर्दाहा कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर तथा अशोक का बृक्ष यशवंत अंबेडकर के करकमलों से हुआ 

यशवंत राव अंबेडकर ने कहा कि जो हमारे दादा बीआर अंबेडकर जी अपने समाज को देना चाहते थे देश को जिस दिशा में ले जाना चाहते थे देश को जितनी ऊंचाई पर देखना चाहते थे आज भी उनका सपना अधूरा का अधूरा रह दिखाई दे रहा है आज भी स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह ने कहा कि हम लोग समाजवादी हैं और बाबा साहब को मानने वाले लोग हैं बाबा साहब के बताए गए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं हमारी पार्टी हमेशा शोषित वंचित उपेक्षित अशिक्षित लोगों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए तत्पर है प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब के सपना को हम लोग पूरा करने का प्रयास करते रहेंगे अंबेडकर युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष अजय आर्य ने मोमेंटो और शाल देकर यशवंत राव अंबेडकर का स्वागत किया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे शशि प्रताप सिंह,प्रकाश जायसवाल,अजय आर्य,दिनेश यादव,दिनेश पटेल,राजू पटेल,जितेंद्र पटेल सत्येंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)