पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

थाना रोहनिया दरेखु गांव मे गरजा वी‌डिऐ का बुलडोजर मचा हड़कम्प,ध्वस्तीकरण के बाद भी हौसला बुलंद भू-माफियाओं द्वारा किया जा रहा अवैध प्लाटिंग नही हो रही ठोस कार्यवाही*

02 July, 2026  |  06:21 PM
थाना रोहनिया दरेखु गांव मे गरजा वी‌डिऐ का बुलडोजर मचा हड़कम्प,ध्वस्तीकरण के बाद भी हौसला बुलंद भू-माफियाओं द्वारा किया जा रहा अवैध प्लाटिंग नही हो रही ठोस कार्यवाही*

आजाद खान की खास रिपोर्ट

 

*रोहनिया/-रोहनिया में अवैध प्लाटिंग को लेकर वीडीए (वाराणसी विकास प्राधिकरण)सख्त है।प्राधिकरण की संयुक्त प्रवर्तन टीम ने रोहनिया के दरेखु में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की है।बुलडोजर लगाकर निर्माण ध्वस्त करा दिया गया कार्यवाही से अतिक्रमण कारियो व अवैध प्लाटिंग कर्ताओं में खलबली मच गयी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोहनिया-गंगापुर रोड पर स्थित दरेखु में बिना ले-आउट स्वीकृत कराए लगभग पन्द्रह-बीस बीघा में रो-हाउसिंग हेतु अवैध प्लाटिंग विकसित की गयी थी।इसकी शिकायत के बाद जोनल अधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी व क्षेत्रीय अवर अभियंता पीएन दुबे के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम रोहनिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंची इस दौरान बुलडोजर लगाकर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी,ज्ञात हो कि रोहनिया क्षेत्र में लगातार अवैध प्लाटिंग पर वीडीए का बुलडोजर तो चल रहा है लेकिन पुनः प्लाटिंग हो जा रहा है जिस पर वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा कोई कार्यवाही नही की जाती है जिससे भू-माफियाओ का हौसला बुलंद होते जा रहा है।वीडीए उपाध्यक्ष ने शहरी व क्षेत्र वासियों से अपील की है कि बिना ले-आउट और नक्शा पास कराए किसी प्रकार का निर्माण कदापि न कराएं वरना ध्वस्तीकरण की कार्यवाही तय है।ध्वस्तीकरण के कार्यवाही में प्रमुख रूप से जोनल अधिकारी दशाश्वमेध प्रमोद कुमार तिवारी,क्षेत्रीय अवर अभियंता पीएन दुबे,सुपरवाइजर,सुरक्षा गार्ड सहित थाना रोहनिया से उप निरीक्षक विनोद कुमार विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वाराणसी सेआजाद खान

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)