पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

राज्यमंत्री ने कान्यकुब्ज पंचायती बाग मे किया लोकार्पण 

04 July, 2026  |  06:57 AM
राज्यमंत्री ने कान्यकुब्ज पंचायती बाग मे किया लोकार्पण 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। श्री कान्यकुब्ज वैश्य सभा काशी पंचायती बाग नाटी इमली वाराणसी मे रविवार को पंचायती बाग भवन के तीसरे तल का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय शुल्क एवं स्टांप पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल ने पंचायती बाग के तीसरे तल के प्रवेश द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रसाद गुप्ता व महामंत्री राजेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कान्य कुब्ज वैश्य समाज के अध्यक्ष ने इस पंचायती भवन को वैवाहिक कार्यक्रम व सामाजिक कार्य हेतु विकसित व भव्य बनाने हेतु धन की मांग किया जिसे मैने विधायक निधि से 25 लाख रुपए देकर इस समाज की इच्छापूर्ति किया। मुझे खुशी है कि वैश्य समाज का एक वर्ग सामाजिक विकास की ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है। आज मैं यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सूरज प्रसाद गुप्ता के साथ साथ नवयुवक संघ के पदाधिकारीगण,महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण तथा सभा के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)