पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल ने दिखाए मानवी रूप

04 July, 2026  |  06:51 AM
पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल ने दिखाए मानवी रूप

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री आकाश पटेल के द्वारा बाबतपुर कार्यालय में जनसुनवाई के उपरांत वीआईपी ड्यूटी की चेकिंग एवं ज़ोन क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान थाना बड़ागाँव क्षेत्रांतर्गत हरहुआ ओवरब्रिज पर एक सड़क दुर्घटना दिखाई दी, जिस पर महोदय ने तत्काल अपने वाहन को रुकवाकर स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लिया। घायल व्यक्ति की स्थिति नाज़ुक देख  पुलिस उपायुक्त द्वारा मानवीय संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए बिना विलंब वाहन की व्यवस्था कराई गई तथा उन्होंने स्वयं घायल को उठाकर वाहन पर बैठाया और नज़दीकी अस्पताल भेजवाया गया। साथ ही संबंधित थाने के पुलिस बल को आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)