पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं गैर विभागीय कार्यों के विरोध में जौनपुर  के समस्त  विकास खंडों में ग्राम सचिवों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक प्रदर्शन

04 July, 2026  |  06:50 AM
ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं गैर विभागीय कार्यों के विरोध में जौनपुर  के समस्त  विकास खंडों में ग्राम सचिवों ने काली पट्टी बांधकर किया सांकेतिक प्रदर्शन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के जनपद के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों ने समस्त 21 विकास खंडों में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्यों का विरोध करने हेतु समग्र रूप से आयोजित प्रदेश व्यापी क्रमिक सांकेतिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत काली पट्टी बांधकर किया। उo प्रo ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह तथा ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया ने संयुक्त रूप से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उपर्युक्त कार्यक्रम के संदर्भ में अवगत कराया कि शासन प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत सचिवों को बिना कोई अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराये उनके व्यक्तिगत मोबाइल एवं सिम से  फेशियल रिकॉग्निशन बेस्ड अटेंडेंस सिस्टम के द्वारा क्षेत्रीय सचिवों की उपस्थिति हेतु अव्यवहारिक पत्र जारी किया गया है जिससे पूरे प्रदेश के सचिवों में रोष एवं भय व्याप्त है क्योंकि उपर्युक्त उपस्थित प्रणाली उनके क्षेत्रीय कार्य की प्रकृति के बिल्कुल विपरीत है। संयुक्त रूप से दोनों कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में क्षेत्रीय ग्राम सचिव अपना मूल कार्य नियमित ढंग से नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके ऊपर गैर विभागीय कार्य जैसे फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे, गौशाला प्रबंधन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, फैमिली आईडी, विभिन्न प्रकार के पेंशनों का सत्यापन, शिक्षा विभाग के ऑपरेशन कायाकल्प एवं बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी, गायों के लिए भूसा का प्रबंधन, सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य, पराली प्रबंधन आदि को करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए शासन प्रशासन के अधिकारी अत्यधिक दबाव बना रहे हैं जिससे कर्मचारी अस्वस्थ होने के साथ विभिन्न दुर्घटनाओं के भी शिकार हो रहे हैं उपर्युक्त विषयों पर पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के सचिवों की निराशा एवं शोषण को  देखते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले केंद्रीय नेतृत्व ने दिनांक 01 दिसंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक विकास खंडों में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। दिनांक 05 दिसंबर 2025 को पूरे प्रदेश के समस्त 826 विकास खंडों में प्रदेश के समस्त सचिव एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करेंगे तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रेषित करेंगे इसके बाद प्रदेश के समस्त सचिव अपने व्यक्तिगत मोबाइल से जनपद के समस्त शासकीय व्हाट्सएप ग्रुपों से अपने को विरत कर लेंगे। दिनांक 10 दिसंबर 2025 से प्रदेश के सभी सचिव अपने निजी वाहनों से सरकारी कार्य नहीं करेंगे तथा दिनांक 15 दिसंबर 2025 को समस्त सचिव अपने डोंगल को विकासखंडों पर समर्पित कर देंगे डॉ प्रदीप सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि क्षेत्रीय ग्राम सचिवों की उपर्युक्त समस्याओं पर समय रहते अगर शासन प्रशासन द्वारा समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं किया गया तो प्रदेश के संपूर्ण सचिव भविष्य में संपूर्ण कार्य बहिष्कार एवं अनवरत धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर हो सकते हैं जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।उन्होंने अवगत कराया कि जनपद जौनपुर सहित पूरे प्रदेश के समस्त विकास खंडों में आगामी  04 दिसंबर 2025 तक समस्त सचिव काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण ढंग से सत्याग्रह आंदोलन करते हुए अपने शासकीय कार्यों का निष्पादन करते रहेंगे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)