पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पावर कारपोरेशन ने पहले दिन वसूले 12 लाख 80 हजार राजस्व

04 July, 2026  |  06:49 AM
पावर कारपोरेशन ने पहले दिन वसूले 12 लाख 80 हजार राजस्व

अधिशासी अभियंता के निर्देशन में लगे 11 कैम्प

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर केराकत उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा| बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं की राहत  के लिए प्रारंभ की गई विद्युत बिल राहत योजना 2025 का आज पहला दिन था| इसी क्रम में सोमवार को अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान  के निर्देशन में थाना गद्दी, डोभी, मुफ्तीगंज, जलालपुर, महादेवा,नदौली और केराकत में कुल 11 स्थान पर कैंप लगाए गए थे| इन कैंपों में कभी भी विद्युत बिल ना जमा करने वाले नेवर पैड 36 बकायदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया| इनके द्वारा 2,80,000 रुपए राजस्व जमा किया गया| पुराने और लंबित बकायेदारों में से 147 ने अपना पंजीकरण कराया और 10 लख रुपए की धनराशि जमा की कैम्पों में एस डी ओ केराकत संजीव कुमार भास्कर, एस डी ओ मुफ्तीगंज अतुल कुमार, एस डी ओ डोभी प्रियांशु सिंह, एस डी ओ थानागद्दी मनीष कुमार अवर अभियंता केराकत राकेश कुमार व अन्य अधीनस्थों के विशेष प्रयास रहा।
अधिशासी अभियंता केराकत आशीष कुमार चौहान और एस डी ओ केराकत संजीव कुमार भास्कर ने बकायेदारों से अपील किया है कि वे इस छूट योजना का भरपूर लाभ उठाएं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)