पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर,वाराणसी में भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान 363 अग्निवीरों के दल ने राष्ट्र की सेवा करने की ली शपथ

04 July, 2026  |  06:45 AM
39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर,वाराणसी में भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान 363 अग्निवीरों के दल ने राष्ट्र की सेवा करने की ली शपथ

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

वाराणसी। भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान 363 अग्निवीरों के दल ने राष्ट्र की सेवा करने की शपथ ली। 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर जयदीप चंदा ने परेड की समीक्षा की,31 सप्ताह के बेसिक और एडवांस कॉम्बैट ट्रेनिंग के बाद अग्निवीर युवा अभ्यर्थियों से अनुशासित सैनिकों के रूप में परिवर्तित हुए। गोरखा ट्रेनिंग सेंटर क्षमताओं के विकास और युवाओं को मजबूत,मानसिक रूप से चुस्त,कठोर और युद्ध के लिए तैयार सैनिकों में ढालने में उत्कृष्ट है। बाद में इन सैनिकों को हमारी सीमाओं की रक्षा हेतु सक्रिय क्षेत्रीय इलाकों में तैनात ऑपरेशनल इकाइयों में भेजा जाता है। परेड में पासिंग-आउट अग्निवीरों के अभिभावकों,दिग्गज सैनिकों,एनसीसी कैडेट्स और वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। यह सैन्य कौशल का एक अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन था। अग्निवीरों ने अपनी सटीकता और गरिमा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही दस्तों ने सलामी मंच के समक्ष हथियार प्रस्तुत किए,उन्हें दर्शकों की ओर से जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट प्राप्त हुई। आत्मविश्वास से भरे इन सैनिकों की अनुशासित पदयात्रा का मनमोहक दृश्य,गर्व से भरे उनके सीने,अनेक अभिभावकों की आँखों में खुशी के आँसू ले आया। सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निम्नलिखित अग्निवीरों को पदक प्रदान किए गए।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)