पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

युवा नेतृत्व और तीखी बहसों से गूँजा शिवब्रत का यूथ पार्लियामेंट 2025

04 July, 2026  |  06:40 AM
युवा नेतृत्व और तीखी बहसों से गूँजा शिवब्रत का यूथ पार्लियामेंट 2025

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दीपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी (SBSCA) में शिवब्रत का यूथ पार्लियामेंट 2025 भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने जोश, तर्क, और लोकतांत्रिक मूल्यों से भरी बहसों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने संसदीय कार्यवाही का सजीव प्रस्तुतीकरण किया, जिसमें तीखे तर्क, गरमागरम बहसें और सशक्त विचारों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे डॉ. मनोज  सिंह, प्राचार्य, श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज, जिन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें जागरूक, अभिव्यक्तिशील और जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह,  प्राचार्य, पार्वती महाविद्यालय डॉ. रवीन्द्र सिंह, प्राचार्य, शिवब्रत शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान वैभव सिंह, प्राचार्य, श्री विश्वनाथ प्राइवेट आईटीआई सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नेतृत्व, अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक समझ को मजबूत करते हैं यूथ पार्लियामेंट में छात्रों ने विभिन्न राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर प्रभावशाली बहसें प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को विकसित करना रहा।विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)