पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला विवाहिता का शव

04 July, 2026  |  06:36 AM
संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं से मिला विवाहिता का शव

क्षेत्र के एतमादपुर गांव में मचा हड़कंम

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर खेतासराय क्षेत्र के एतमादपुर गाँव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक कुएं में विवाहिता का शव देखने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान गीता यादव (40 वर्ष) पत्नी सतीश उर्फ गुड्डू यादव निवासी एतमादपुर के रूप में हुई है ग्रामीणों के अनुसार, मृतका और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था। गाँव में चर्चा है कि पति का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध था, जिसका मृतका विरोध करती थी। इसी वजह से दाम्पत्य तनाव बना रहता था और मारपीट की भी घटनाएं होती थीं मृतका का विवाह वर्ष 2003 में पकरौल, थाना दीदारगंज निवासी शोभनाथ यादव की पुत्री के रूप में हुआ था। उसके तीन बेटे अंशु यादव (19), प्रांजल यादव (16) और श्रेयांश यादव (13) बड़ा बेटा अंशु बीएचयू में पढ़ाई करता है। घटना की जानकारी मृतका के भाई बैजनाथ उर्फ पिंटू यादव ने पुलिस को दी। इस बाबत थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)