पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

खस्ताहाल सड़क को बनवाने की लोगों ने किया मांग

04 July, 2026  |  06:35 AM
खस्ताहाल सड़क को बनवाने की लोगों ने किया मांग

सड़क में गड्ढा की गड्ढे में सड़क

सड़क की गिट्टियां उखड़कर गढ्ढे में तब्दील

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर केराकत के औड़िहार रेल खण्ड नाइन के भैरोभानपुर अन्डरपास से लगाय राजपुर सुरहुरपुर ग्राम तक को जोड़ने वाली पीच रोड सड़क मार्ग काफी खस्ताहाल दशा में होने के कारण आम राहगीरों का पैदल चलना काफी गम्भीर हालत हो गया है। गौरलब हो कि काफी लम्बे समय से उक्त सड़क की पीच समेत गिट्टियां उखड़कर पूरी सड़क पर भारी गढ्ढे बन चुके हैं। हालात यह है कि उपरोक्त सड़क पर पैदल चलना अपनी मौत को खुला आमंत्रण देनें के समान है जबकि उक्त सड़क मार्ग पर आये दिन स्कूल वाहनों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही का सिलसिला अनवरत जारी रहता है। लोक निर्माण विभाग के क्षेत्राधिकार में आने वाली उपरोक्त सड़क मार्ग अपनी दयनीय दशा पर आंसू बहा रहा है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय सांसद और विधायक उधर मुड़ कर भी देखना गवारा नहीं समझते हैं। गढ्ढों में बदल चुकी सड़क की गिट्टियां पूरी सड़क से लगाय पटरियों तक बिखर चुकी होने से पैदल चलना भी काफी दुश्वारियों भरी राह हो गयी है। क्षेत्रीय नागरिकों कैलाशनाथ पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, ओ0पी0 पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य पति प्रतिनिधि पप्पू सरोज, लल्लन पाण्डेय, रामफेर गौतम, मुन्ना गौतम, आदि प्रमुख लोगों नें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं जनपद के तेजतर्रार लोक प्रिय जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर करते हुए सड़क निर्माण शीघ्र कराये जानें की मांग की है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)