पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

भीषण जाम में फसा सुजानगंज

04 July, 2026  |  06:35 AM
भीषण जाम में फसा सुजानगंज

स्थानीय पुलिस ने जाम पर पाया नियन्त्रण

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख 

जौनपुर सुजानगंज: सोमवार शाम को  जाम उस समय लग गया जब लोग   शादी विवाह के कार्यक्रम में जा रहे थे। कालेज के बच्चे भी स्कूल से घर जाने लगे। बदलापुर रोड चौराहा मछली शहर चौराहा से थाना अस्पताल और बेलवार तिराहा जाम में फस गया लोग काफी समय तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय पुलिस ने जाम को हटाने में जुटी रही। आपको बता दे सबसे अधिक जाम बेलवार तिराहा और बालवरगंज तिराहा पर देखने को मिलता है। 
सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतार लग जाती है। शादी विवाह के समय में जाम बराबर लग रहा है। जाम का कारण सड़क के दोनों तरफ दुकानदारों का ठेला सब्जी की दुकानें आड़े आ रही है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)