पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चौकी प्रभारी पाण्डेयपुर ने महिला के खोए मोबाइल को सौंपा,महिला हुई खुश।*

Updated on: 28 October, 2026
*चौकी प्रभारी पाण्डेयपुर ने महिला के खोए मोबाइल को सौंपा,महिला हुई खुश।*

अतुल राय की  खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के लालपुर थाना अंतर्गत पांडेयपुर चौकी प्रभारी सूरज कांत पाण्डेय ने अपने कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए महिला के गुम हुए मोबाइल को सूचना देकर बुलाकर वापस करने का सराहनीय कार्य किया।

निर्जला देवी निवासी उमरहा बुढ़ऊ बाबा मंदिर थाना चौबेपुर जो सामान खरीदने के लिए निकली हुई थी। पाण्डेयपुर दुकानपर खरीददारी कर जल्दबाजी में घर जाने लगी। उसे कुछ समय याद आया कि मेरी मोबाइल गुम हो गई। वह चौकी पर शिकायत की। तुरन्त चौकी प्रभारी ने एक्शन में आकर दुकानदार तक जाकर मोबाइल ढूंढ निकाला। जब महिला को खोया मोबाइल मिला तो वह खुश हो गई। बधाई देते हुए वापस घर चली गई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)